Current Affairs
1.तेलंगाना राज्य में 11 अक्टूबर 2016 को कितने नए जिलों का गठन कर राज्य का पुनर्गठन किया गया जिससे राज्यों में कुल जिलों की संख्या 31 हो गई?
उत्तर - 21 |
2.सुप्रीम कोर्ट की किस बेंच ने यह फैसला सुनाया कि पत्नी द्वारा वृद्ध परिजनों को अलग किये जाने का दबाव बनाये जाने पर पति कानूनी रूप से तलाक ले सकता है?
उत्तर - जस्टिस अनिल आर दवे तथा जस्टिस एल नागेश्वर राव |
3.किस खिलाड़ी ने बीजिंग में आयोजित चाइना ओपन का महिला एकल ख़िताब जीता?
उत्तर - एग्निएज्का रादवांस्का |
4.किस खिलाड़ी ने जापान ग्रां प्री फार्मूला-1 रेस जीती?
उत्तर - निको रोसबर्ग |
5.हेइस्नाम कन्हाईलाल का हाल ही में निधन हो गया वे किस क्षेत्र से संबंध रखते थे?
उत्तर - रगमंच |
6.भारत के किस राज्य में बतुकामा नामक त्यौहार मनाया जाता है?
उत्तर - तेलंगाना |
7.अक्टूबर 2016 को मनाये गये भारतीय वायुसेना दिवस के अवसर पर किस लड़ाकू विमान ने पहली बार उड़ान भरी?
उत्तर - तेजस |
8.दूरदर्शन ने ज्ञान दर्शन चैनल के ट्रांसमिशन हेतु किस विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये?
उत्तर - इग्नू |
9.किस खिलाड़ी ने चाइना ओपन पुरुष एकल ख़िताब जीता?
उत्तर - एंडी मरे |
10.भारत में किस स्थान पर दीमक की नयी प्रजाति ग्लेप्टोटरमेस चिराहरिताए की खोज की गयी?
उत्तर - केरल |
11.सीरिया के अलेप्पो शहर पर किये जा रहे हवाई हमलों को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र में लाये गये प्रस्ताव पर किस देश ने वीटो किया?
उत्तर - रूस |
12.भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र किस शहर में स्थापित किया गया?
उत्तर - मुंबई |
13.बायोफर्मासिटिकल प्रतिस्पर्धा और निवेश सर्वेक्षण (बीसीआई) में भारत का स्थान है?
उत्तर - 19वां |
14.पुस्तक 'ओल्ड पाथ विद क्लाउड्स' के लेखक हैं?
उत्तर - थिच न्हात हन |
15.चौथी ब्रिक्स विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार मंत्रीस्तरीय बैठक किस शहर में संपन्न हुई?
उत्तर - जयपुर |
16. 11 अक्टूबर 2016 को अंतर्राष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्थान द्वारा जारी वैश्विक भूख सूचकांक 016 में भारत को कौन सा स्थान प्रदान किया गया?
उत्तर - 97 (118 देशों में) |
17.भारत द्वारा अक्टूबर 2016 के दौरान हिमाचल प्रदेश के स्पीति में शुरू किए गए नवीनतम हाई एल्टीट्यूड स्टेशन का क्या नाम है?
उत्तर - हिमांश |
18.राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल के किस स्थान पर एक नए मिलिट्री स्टेशन का उद्घाटन 8 अक्टूबर 2016 को किया?
उत्तर - बेरहमपुर |
19.केन्द्र सरकार RSS से जुड़े किस प्रमुख नेता तथा सामाजिक कार्यकर्ता के जन्मशती समारोह कार्यक्रमों का उद्घाटन केन्द्र सरकार ने 11 अक्टूबर 2016 को किया?
उत्तर - नानाजी देशमुख |
20.पिछले काफी समय से बीमार चल रहीं तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता द्वारा संभाले जा रहे समस्त कार्यभार 12 अक्टूबर 2016 को पार्टी के किस प्रमुख नेता को सौंप दिए गए?
उत्तर - ओ. पन्नीरसेल्वम |
21. वर्ष 2016 का शांति का नोबेल पुरस्कार किसे प्रदान करने की घोषणा नोबेल समिति ने 7 अक्टूबर 2016 को की?
उत्तर - जुआन मैन्युअल सैन्तॉस (कोलम्बिया के राष्ट्रपति) |
22.वर्ष 2016 का एक्लब्या खेल पुरस्कार किस महिला खिलाड़ी ने जीता?
उत्तर - स्रबानी नंदा |
No comments:
Post a Comment