05. जैक फोंटेन को विश्व स्क्वाश महासंघ का नौवां अध्यक्ष चुना गया। वह भारत के एन रामचंद्रन की जगह लेंगे।
06. भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व कार्यकारी निदेशक जी. महालिंगम ने बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पूर्ण कालिक सदस्य का कार्यभार संभाला।
07. टाटा संस ने इशात हुसैन को समूह की सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी टाटा कसंल्टेंसी सविर्सिज (टीसीएस) का चेयरमैन नियुक्त किया है। उन्होंने साइरस मिस्त्री का स्थान लिया है।
08. प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के दूसरे सत्र की खिलाड़ियों की नीलामी में स्पेन की ओलंपिक चैम्पियन कैरोलिना मारिन के लिए सबसे बड़ी बोली लगी। हैदराबाद हंटर्स ने मारिन को 61 लाख 50 हजार रूपये में खरीदा। किदांबी श्रीकांत भारतीय खिलाड़ियों के बीच सबसे महंगे बिके। उनके लिए अवध वारियर्स ने 51 लाख रूपये की बोली लगाई।
09. पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को दुसरे ब्लाइंड टी -20 विश्व कप क्रिकेट के ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया है जोकि जनवरी और फरवरी 2017 में आयोजित किया जाएगा।
10. रियल मैड्रिड और पुर्तगाल के फॉरवर्ड खिलाडी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने खेलपरिधान की दिग्गज कंपनी नाइके के साथ 1 अरब डॉलर के “आजीवन” समझौते पर हस्ताक्षर किया।