.
01. भारत और जापान ने असैन्य परमाणु उर्जा को लेकर एक ऐतिहासिक करार पर हस्ताक्षर किए । इस करार से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय आर्थिक और सुरक्षा संबंधों में गति लाने और अमेरिका स्थित कंपनियों को भारत में परमाणु संयंत्र लगाने में सहायता मिलेगी।
02. शहरी विकास मंत्रालय द्वारा सूरत को जन परिवहन प्रणाली के लिए सर्वश्रेष्ठ शहर चुना गया है। वहीं धारवाड़-हुबली (कर्नाटक) को सर्वश्रेष्ठ नगर बस सेवा का पुरस्कार के लिए चुना गया है।
03. आर सुब्रमण्य कुमार को तीन महीने के लिए इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
04. कनाडा के दिग्गज संगीतकार एवं कवि लियोनार्ड कोहेन का निधन हो गया है। वह 82 वर्ष के थे।
05. चीन के जन सुरक्षा उप मंत्री मेंग होंगवेई को अंतरराष्ट्रीय अपराध पुलिस संगठन का प्रमुख चुना गया है। वह इस पद पर पहुंचने वाले प्रथम चीनी व्यक्ति हैं।
06. चीन ने सिचुआन-तिब्बत राजमार्ग पर करीब 17 करोड़ डॉलर की लागत से बनी दुनिया की सबसे उंची सड़क सुरंग का काम पूरा कर लिया। इससे तिब्बत तक पहुंचने में दो घंटे कम समय लगेगा।
07. टाटा केमिकल्स के निदेशक भास्कर भट्ट ने निदेशक मंडल से इस्तीफा दिया।
08. दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर ने एटीपी पुरस्कार समारोह में अपने करियर में 12 वीं बार स्टीफन एडबर्ग खेल भावना पुरस्कार जीता।
09. आयरलैंड के उपन्यासकार और लघु कहानी लेखक माइक मैककॉर्मेक के उपन्यास ‘सोलर बोंस’ को ‘2016 गोल्डस्मिथ पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।.
10. जॉर्जिया और नाटो ने जॉर्जिया के त्बिलिसी में संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नाटो-जॉर्जिया एक्सरसाइज 2016’ शुरू किया।
11. रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे ने मुंबई में ‘प्रणोदन तकनीक केंद्र’ की आधारशिला रखी जिसे डीआरडीओ, आईआईटी बम्बई और आईआईटी मद्रास के साथ मिलकर बना रहा है। यहां हवाई इंजन और लंबे समय तक उड़ान भरने के लिए हाइपरसोनिक प्रणोदन तकनीक का विकास किया जाएगा।