latest Govt job alert | Bank Job ! Ssc Job ! State jobs ! Faculty job ! 12th & 10th pass Govt Job All India Govt Jobs Daily Updates current Affairs

  • Thursday, November 10, 2016

    Current Affairs For Govt Job 10 Nov 2016


    01. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को आश्चर्य में डालते हुए 500 रूपये और 1000 रूपये के नोटों के प्रचलन को समाप्त करने की घोषणा की। इसके साथ ही 2000 रूपये और 500 रूपये के नये नोट जारी करने की घोषणा भी की गई।
    02. अरबपति से नेता बने डोनाल्ड ट्रम्प को संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा 45 वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित किया गया है। उन्होंने ने चुनाव में हिलेरी क्लिंटन को हराया।
    03. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक टी एस नागभराना की फिल्म ‘अल्लामा’ 47 वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव (आईएफएफआई) में इंटरनेशनल काउंसिल फार फिल्म, टेलीविजन एंड ऑडियो-विजुअल कॅम्युनिकेशन (आईसीएफटी) यूनेस्को गांधी मेडल के लिए भारत की प्रविष्टि चुनी गयी है।
    04.भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट राजा कृष्णमूर्ति ने एल्महर्स्ट से पूर्व मेयर एवं रिपब्लिकन पार्टी के पीटर डिसियान्नी को शिकस्त देकर इलिनोइस से अमेरिकी कांग्रेस का चुनाव जीता। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुने गए कृष्णमूर्ति ऐसे दूसरे हिंदू-अमेरिकी हैं।
    05. कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल कमला हैरिस ने राज्य से अमेरिकी सीनेट सीट जीतकर इतिहास रच दिया। यह सफलता हासिल करने वाली वह पहली भारतीय-अमेरिकी हैं।
    06. केरल के पूर्व मंत्री और आरएसपी नेता वीपी रामकृष्ण पिल्लै का निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।
    07. भारत और ब्रिटेन ने वैश्विक सामाजिक चुनौतियों पर संयुक्त रूप से ध्यान देने के लिए आठ करोड़ डॉलर तक के न्यूटन फंड अनुसंधान कार्यक्रम की घोषणा की।
    08. केरल में भारत की पहली तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) से चलने वाली बस को पेश किया गया। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने संयुक्त रूप से इसे हरी झंडी दिखाकर प्रायोगिक परिचालन के लिए रवाना किया।
    09. प्रमिला जयपाल अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में चुनी जाने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी महिला बन गई हैं। उन्होंने वॉशिंगटन राज्य की सीनेट सीट जीती है।
    .10. टाटा ने घोषणा की कि प्रशंसित लेखक अमिताव घोष को, टाटा लिटरेचर लाइव! 2016 के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

    No comments:

    Advertisement

    Followers