latest Govt job alert | Bank Job ! Ssc Job ! State jobs ! Faculty job ! 12th & 10th pass Govt Job All India Govt Jobs Daily Updates current Affairs

  • Wednesday, November 16, 2016

    Current Affairs For Govt Job 16 Nov 2016



    1. उज्जीवन वित्तीय सेवा कंपनी को भारतीय रिजर्व बैंक से लघु वित्त बैंक के लिए अंतिम लाइसेंस मिला।
    2. एक अमेरिकी गैर लाभकारी संगठन, व्हील्स ग्लोबल फाउंडेशन (डब्ल्यूजीएफ) ने भारत के पांच राज्यों में वंचित समुदायों की बीच लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भारत के सबसे बड़े शैक्षिक गैर सरकारी संगठन प्रथम के साथ हाथ मिलाया है।
    3. भारत-चीन के बीच संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास ‘हैंड इन हैंड 2016’ आरंभ हुआ। यह अभ्यास 15 से 27 नवंबर तक चलेगा।
    4. ब्रिटेन के पहले जातीय मूल के अल्पसंख्यक न्यायाधीश और घोड़े के बालों वाली विग के स्थान पर पगड़ी पहनकर अंग्रेजी पीठ में बैठने वाले पहले भारतीय मूल के सिख न्यायाधीश मोटा सिंह का निधन हो गया। वह 86 साल के थे।
    5. निजी क्षेत्र के यस बैंक ने अमरेश आचार्य को समूह अध्यक्ष एवं वैश्विक भारतीय बैंकिंग का प्रमुख नियुक्त किया।
    6. रेजोनेंस कंसल्टेंसी की 2017 वैश्विक प्लेस इक्विटी इंडेक्स के अनुसार, विश्व के सर्वश्रेष्ठ सिटी ब्रांडों की सूची में लंदन सबसे ऊपर है।
    7. अनिल अंबानी प्रवर्तित रिलायंस ग्रुप ने सिस्को जेसपर के साथ रणनीतिक भागीदारी की घोषणा की जिसके तहत वह एक नया उद्यम ‘अनलिमिट’ शुरू करेगा और भारत में उद्यमी ग्राहकों के लिए इंटरनेट आफ थिंग्स (आईओटी) सेवा उपलब्ध कराएगा।
    8. अंतरराष्ट्रीय मास्टर पदमिनी राउत ने पीएसपीबी की अपनी साथी ईशा कारवडे के साथ ड्रा खेलकर राष्ट्रीय महिला प्रीयिमर शतरंज चैंपियनशिप में लगातार तीसरा खिताब जीता।
    9. आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारत के चेतेश्वर पुजारा दो स्थान उठ कर 11 वें स्थान पर जबकि विराट कोहली एक स्थान ऊपर उठ कर 14वें स्थान पर आ गये हैं।
    10. जापान और दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के मिसाइल और परमाणु गतिविधियों के बारे में जानकारी की रक्षा करने के लिए एक प्रारंभिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

    No comments:

    Advertisement

    Followers