latest Govt job alert | Bank Job ! Ssc Job ! State jobs ! Faculty job ! 12th & 10th pass Govt Job All India Govt Jobs Daily Updates current Affairs

  • Thursday, November 17, 2016

    Current Affairs For GovT Job 17 Nov 2016

     .
    1. महाराष्ट्र ‘राख उपयोग नीति’ अपनाने वाला पहला राज्य बन गया है। इस तरह से इसने कूड़े से धन बनाने के जरिए समृद्धि और पर्यावरण संरक्षण का मार्ग प्रशस्त किया है।
    2. ब्राजील और फ्रांस समेत 20 से अधिक देशों ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) के प्रारूप समझौते पर हस्ताक्षर किये, जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना है।
    3. अभिनेत्री सोनम कपूर को आगामी 11 वें एशिया विज़न मूवी अवार्ड्स में आइकन ऑफ़ इंडिया पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें फिल्म ‘नीरजा’ में अपने अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार भी दिया जाएगा।
    4. अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने घोषणा की कि भारत 2018 में हॉकी एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी और युवा ओलंपिक एशियाई क्वालीफायर की मेजबानी करेगा।
    5..एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) एवं भारत सरकार ने गंगा नदी पर 9.8 किलोमीटर लम्बा पुल बनाने हेतु 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर के लोन समझौते पर हस्ताक्षर किये। यह भारत का सबसे लम्बा पुल होगा।
    6. चीन ने अपने सुपरकंप्यूटर ‘सनवे ताएहूलाइट’ के जरिए लगातार आठवीं बार विश्व के सबसे तेज सुपरकंप्यूटरों की सूची में शीर्ष स्थान पर कब्जा बनाए रखा है।
    7. तकनिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल ने एक नया ऐप ‘गूगल फोटो स्कैन’ शुरू किया है जो लोगों की कागज पर छपी तस्वीर को स्कैन कर उसे डिजिटल स्वरूप में परिवर्तित कर सकता है।
    8. मॉरीशस के प्रधानमंत्री अनिरूद्ध जगन्नाथ ने उत्तरी गोवा में अयूर हरबेरियम परियोजना की शुरूआत की है। इस परियोजना को दवा क्षेत्र और आयुष मंत्रालय के सहयोग से शुरू किया गया है।
    9. इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल गार्डनर मुलॉय का निधन हो गया। वह 102 वर्ष के थे।
    10.बिहार की श्रेयसी सिंह ने ओएनजीसी की शगुन चौधरी को हराकर शाटगन के लिये 60वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में महिलाओं के डबल ट्रैप का खिताब जीता जबकि आंध्र की रश्मि राठौड़ ने स्कीट में स्वर्ण पदक हासिल किया।

    No comments:

    Advertisement

    Followers