1. बैंक को Rs.500 और Rs. 1,000 के नोटों के आदान-प्रदान की सीमा को Rs. 4,000 से 4,500 Rs. करने के लिए कहा गया है। बैंक खातों से वापसी के लिए Rs.20,000 के साप्ताहिक सीमा 24,000 Rs. तक बढ़ा दी गई है।
2. अभिनेता जैकी चैन को आठवें वार्षिक गवर्नर्स पुरस्कार में एक मानद ऑस्कर से सम्मानित किया गया।
3. इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टेयर कुक ने भारत में एक विजिटिंग बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा टेस्ट शतक बना दिए है, जब उन्होंने राजकोट में अपना पांचवा टेस्ट शतक बनाया|
4. गोल्फ खिलाड़ी अदिति अशोक हीरो इंडियन ओपन जीतकर, कोई भी लेडीज यूरोपियन टूर इवेंट जीतने वाली पहली भारतीय बन गयी हैं|
5. अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने मिस्र को तीन साल के 12 अरब डॉलर ऋण पर हामी भरते हुए,मध्य पूर्व देशो का सबसे बड़ा ऋण प्रदान करेगा|
6. भारतीय हॉकी कप्तान पीआर श्रीजेश को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर पुरस्कार के लिए अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) द्वारा नामित किया गया है।
7. हॉकी इंडिया के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा को अन्तराष्ट्रीय हॉकी महासंघ का अध्यक्ष चुना गया हैं| इस पद पर चुने जाने वाले वह पहले भारतीय हैं |